{"_id":"575df7224f1c1bd36311bd98","slug":"women-will-soon-specials-auto-transportation-department-officials-will-meet-skipper","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द चलेंगे वुमन स्पेशल ऑटो, परिवहन विभाग के अफसरों से मिलेंगे कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द चलेंगे वुमन स्पेशल ऑटो, परिवहन विभाग के अफसरों से मिलेंगे कप्तान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jun 2016 05:28 AM IST
विज्ञापन
एसओएस एप के बाद महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए ‘वुमन स्पेशल ऑटो’ चलाने की प्लानिंग जल्द ही अमली जामा पहनेगी। एसएसपी ने इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। वह जल्द ही इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
वुमन स्पेशल ऑटो में सिर्फ युवतियां और महिलाएं ही सफर कर सकेंगी। ऑटो चालक महिला पैसेंजर को सर्विस देने से मना नहीं कर पाएंगे। महिलाएं मिलकर इन ऑटो को शेयर भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
ऑटो में जीपीएस और पैनिक बटन की सुविधा भी होगी ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस की जा सके। शनिवार को एसओएस एप रि-लांच करने के बाद एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि वह जल्द ही ‘वुमन स्पेशल ऑटो’ चलवाएंगे, इसकी शुरुआत वैशाली मेट्रो स्टेशन से कराई जाएगी।
विज्ञापन
शुरू में 20-30 ऑटो चलाए जाने की प्लानिंग है, ताकि महिलाओं का सफर और सुरक्षित हो सके। ऑटो और उनके चालकों का डाटा पुलिस के पास है, जिससे उन पर शिकंजा कसा रहेगा। बता दें कि गाजियाबाद में ऑटो में अक्सर वारदात होती रहती हैं। यहां वुमन स्पेशल ऑटो की कवायद पहले भी शुरू की गई थी, मगर अभी तक इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है।