दूसरे का भविष्य बताने वाला ज्योतिषी हुआ ठगी का शिकार, विदेशी महिला ने फेसबुक पर ऐसे फंसाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे का भविष्य बताने वाला एक ज्योतिषि खुद ही ठगी का शिकार हो गया। फेसबुक पर एक युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर ज्योतिषि को अपने जाल में फंसाया। बाद में महंगे गिफ्ट देने की बात कर पीड़ित वीरेंद्र कुमार मिश्रा (30) को ठग लिया। लगातार जब पीड़ित से रुपयों की डिमांड होती रही तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। मामले की सूचना समयपुर बादली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। समयपुर बादली थाना पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर व फेसबुक अकाउंट से आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित वीरेंद्र परिवार के साथ शिव मंदिर मोहल्ला, बादली इलाके में रहते हैं। पिछले करीब पांच सालों से यह ज्योतिषि का काम कर रहे हैं। 29 दिसंबर को इनके फेसबुक अकाउंट पर टीना बैकी नामक एक विदेशी युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। वीरेंद्र ने तुरंत रिक्वेस्ट कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों की चेटिंग होने लगी। दोनों ने एक दूसरे के नंबर भी ले लिये।
बातचीत के दौरान विदेशी युवती ने बताया कि उसका जन्मदिन है और वह उसके लिए तोहफ भेजना चाहती है। युवती ने कुछ महंगे तोहफो की फोटो खींचकर वीरेंद्र के पास भेजी। इसके बाद कोरियर से तोहफे भेजने की बात की गई। वीरेंद्र को एक नंबर भेजकर कहा गया कि वह इससे गिफ्ट ले सकता है। वीरेंद्र ने टीना द्वारा दिए गए नंबर पर बातचीत की तो बताया कि उसका पार्सल आ गया है। इसके लिए उसे साढ़े 16 हजार रुपये देना होंगे।
आरोपियों के कहने पर वीरेंद्र ने दिए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद पीड़ित से 40 हजार रुपयों की और मांग हुई। वीरेंद्र ने वह भी दे दिए। बाद में तोहफो के 20 हजार पाउंड से अधिक का होने की बात कर वीरेंद्र से 95 हजार रुपयों की और मांग की गई। वीरेंद्र ने और रुपये देने की बात से इनकार कर दिया। आरोपियों ने अपना नंबर ब्लॉक कर लिया। वीरेंद्र ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।