फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women thrown shoe on aap minister satyendra jain in delgu

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर महिला ने फेंका जूता, सीएम पर भी कर चुकी है हमला

Tue, 04 Oct 2016 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
women thrown shoe on aap minister satyendra jain in delgu

सर्जिकल स्ट्राइक पर वीडियो संदेश जारी करने के बाद से विवादों में आए केजरीवाल के बाद अब उनके मंत्री पर भी लोगों ने गुस्सा उतारना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली सरकार के स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर एक महिला ने जूता फेंक दिया। हालांकि गाड़ी में होने की वजह से जूता उनको लगा नहीं। 
विज्ञापन


जूता फेंकने वाली महिला का नाम भावना अरोड़ा है जो एक बार पहले भी केजरीवाल पर स्याही फेंकने के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है। जिस वक्त सत्येंद्र जैन पर जूता फेंका गया आप नेता संजय सिंह भी उसी कार में सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल पर फेंक चुकी है स्याही

women thrown shoe on aap minister satyendra jain in delgu

असल में आज ही सत्येंद्र जैन टैक्स संबंधी एक मामले में जवाब देने के लिए आयकर विभाग पहुंचे थे जहां से निकलते वक्त उन पर जूता फेंकने की घटना हुई। 

बता दें कि जूता फेंकने वाली महिला पहले भी चर्चा में रह चुकी है। इसी साल जनवरी में ऑड ईवन कार्यक्रम की समाप्ति के बाद दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए थैंक्स गिविंग कार्यक्रम के दौरान इसी महिला ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी।

महिला का आरोप था कि दिल्ली सरकार ने ऑड ईवन कार्यक्रम के दौरान वाहनों को दिए जाने वाले स्टीकर बांटने के लिए लोगों से पैसे लिए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed