{"_id":"427e5b6bbb00cdcab84600cf674b7368","slug":"women-smugglers-sold-in-the-quarter-of-a-million-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला तस्करों ने ढाई लाख में बेच डाली छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला तस्करों ने ढाई लाख में बेच डाली छात्रा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने महिला तस्करों का एक गैंग दबोचा है। गैंग के कब्जे से अमरोहा की एक छात्रा बरामद हुई है। गैंग इस छात्रा का सौदा 2.30 लाख रुपये में गाजियाबाद के एक व्यापारी से कर चुका था। 1.75 लाख रुपये एडवांस भी लिए जा चुके थे।
शुक्रवार को छात्रा को व्यापारी को सौंपा जाना था। इसके लिए गैंग सरगना रुद्रपुर का नईम और गैंग की दो महिलाएं छात्रा को लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच चुके थे।
पुलिस ने व्यापारी के हाथों तक पहुंचने से पहले ही छात्रा को बरामद कर लिया गया। गैंग सरगना और उसकी दो महिला साथी भी पकड़ ली गईं।
किराए पर कमरा लेकर बैंक की तैयारी कर रही अमरोहा के हसनपुर थानाक्षेत्र में एक गांव की रहने वाली छात्रा को पड़ोस में रहने वाले नईम पुत्र अहमद नबी निवासी रूद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर, उसकी पत्नी रूखसाना उर्फ संतोष व मुस्कान पत्नी हनीफ निवासी झांझनपुर थाना सिविल लाइंस ने नौकरी दिलाने के बहाने झांसे में लिया।
विज्ञापन
गाजियाबाद के एक व्यापारी को 2.30 लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया। व्यापारी को सौंपने के लिए तीनों छात्रा को अपने साथ ले गए।