{"_id":"68cf21e5daf645180d04f9d3","slug":"women-s-learning-dl-will-be-made-tomorrow-in-amar-ujala-s-camp-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: अमर उजाला के शिविर में कल बनेगा महिलाओं का लर्निंग डीएल, आधार कार्ड साथ लेकर आना है अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: अमर उजाला के शिविर में कल बनेगा महिलाओं का लर्निंग डीएल, आधार कार्ड साथ लेकर आना है अनिवार्य
Sun, 21 Sep 2025 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Sep 2025 03:22 AM IST
सार
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले शिविर में गौतमबुद्ध नगर की महिलाएं लर्निंग डीएल बनवा सकेंगी। शिविर में महिलाओं को अपना आधार कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर, file pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में 22 सितंबर को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले शिविर में गौतमबुद्ध नगर की महिलाएं लर्निंग डीएल बनवा सकेंगी। शिविर में महिलाओं को अपना आधार कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से इस शिविर का आयोजन प्रदेश के अलग-अलग जिले में किया जा रहा है। शिविर में 18 वर्ष से अधिक उम्र की युवतियां और महिलाएं लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए अमर उजाला के नोएडा कार्यालय आ सकती हैं। इस दौरान एआरटीओ नोएडा की टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। केवल दोपहिया वाहन के लिए लाइसेंस बनवाने के लिए की फीस 200 रुपये निर्धारित है। इसी तरह केवल चार पहिया वाहनों का लाइसेंस के लिए भी सिर्फ 200 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
हालांकि दोनों यानी दोपहिया और चार पहिया वाहन का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस साथ बनवाने के लिए 350 रुपये विभाग की ओर से निर्धारित सरकारी पंजीकरण शुल्क देना होगा। पंजीकरण के बाद फोन नंबर पर विभाग की ओर से एक लिंक आएगा। इस लिंक के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा देना होगा।
क्यूआर कोड स्कैन कर कराएं पंजीकरण
यदि आप भी अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाहती हैं तो अमर उजाला अखबार में दिए गए क्यूआर कोड से स्कैन कर सकती हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपका नाम सूची में शामिल कर लिया जाएगा। पंजीकरण के बाद सोमवार को अमर उजाला कार्यालय आकर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगी।
आधार कार्ड लेकर आएं
शिविर में आधार कार्ड लेकर आना होगा। मौके पर परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित पंजीकरण शुल्क जमा कराना होगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर लर्निंग लाइसेंस बनावाए जा सकेंगे।
- डॉ. सियराम वर्मा, एआरटीओ प्रशासन