फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women reached to sunita kejriwal to quite wine shop

शराब की दुकान बंद करवाने के लिए सुनीता केजरीवाल से मिली महिलाएं 

Sun, 04 Sep 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Sep 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
women reached to sunita kejriwal to quite wine shop
सुनीता केजरीवाल

राजधानी में बीते एक साल में 399 शराब की दुकानें खोले जाने के विरोध में योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज अभियान का आंदोलन जारी है।

विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से महिलाएं इन शराब की दुकानों को बंद कराने के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं। 
विज्ञापन


वह वहां नहीं मिलीं तो उनके नाम एक चिट्ठी उनके कर्मचारियों को सौंप दी। महिलाओं ने सुनीता केजरीवाल को संबोधित चिट्ठी में लिखा कि हम दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से आईं आम औरतें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वराज अभियान के बैनर तले शराब की दुकानें बंद कराने की मांग

women reached to sunita kejriwal to quite wine shop
प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

हम डरे, सहमे और घबराए हुए हैं। डर हमें अपनी सम्मान और सुरक्षा और बच्चों के भविष्य के लिए है। कारण हम लोग अपने इलाकों में खुले शराब के ठेकों से त्रस्त हैं। 
विरोध के बाद भी सरकार ने दुकानें खोल दी। जिसके कारण छेड़खानी, झपटमारी जैसी वारदातें बढ़ रही हैं। इसे बंद कराने के लिए हमने विधायक, अधिकारी से लेकर मंत्री तक गुहार लगा ली कुछ नहीं हुआ। 

इसलिए आपसे निवेदन है कि आप एक महिला हैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहकर ये दुकानें बंद करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed