{"_id":"58f38ad04f1c1b1a7447099f","slug":"women-protest-against-liquor-shops-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांड़सा रोड पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांड़सा रोड पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, जाम लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला/गुरुग्राम
Updated Sun, 16 Apr 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने महिलाओं को समझा कर शांत कराया
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर 500 मीटर की दूरी तक ठेके बंद किए जाने का असर अब शहर में दिखने लगा है। हाईवे से दूर हुई ये दुकानें रिहायशी इलाकों में खुल रही हैं, जिनका लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। खांड़सा रोड पर पुरानी पुलिस चौकी के सामने खोले गए शराब ठेके पर रविवार सुबह महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर ठेके पर ताला जडने के साथ-साथ रोड भी जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों को समझा कर जाम को खुलवाया गया।
शराब की दुकानों को लेकर अब गुरुग्राम की महिलाओं ने इन्हे बंद कराने की मुहिम शुरू कर दी है। दरअसल हाईवे पर शराब की दुकाने बंद होने से इन दुकानों का रुख रिहायशी इलाकों की ओर हो गया है, जिसका विरोध यहां पर रहने वाले लोग कर रहे हैं। ठेके का विरोध करने वाली सुनीता यादव ने बताया कि शराब की दुकान के बाहर अक्सर असमाजिक व शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके चलते उनके बच्चों को स्कूल से घर आने और जाने के लिए वहां से निकलने में परेशानी होती है।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं बबली व सुमित्रा का आरोप है कि अक्सर शराब के नशे में लोग इधर-उधर घूमते हुए शरारत करते रहते हैं, जिसका गलत असर उनके बच्चों पर पड़ता है। ठेके के दोनों ओर स्कूल हैं, सैकड़ो की संख्या में बच्चे यहां से गुजरते हैं। खास तौर पर लड़कियों का इस रास्ते से निकलना मुश्किल होता है। इस बारे में लोगों द्वारा पुलिस और उपायुक्त को शिकायत भी दी गई है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हुई।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि ठेका नहीं हटाया गया तो फिर से जोर-शोर से प्रदर्शन किया जाएगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों के गुस्से को शांत करते हुए उन्हे समझाया। जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया है कि जब तक आबकारी विभाग के अधिकारी इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले लेते, तब तक ठेके को बंद रखा जाएगा।