{"_id":"6af9d54f1bca8d6c230cd1cc","slug":"women-police-personnel-will-be-able-to-perform-their-duties-without-worrying-about-their-children-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163469-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बच्चों की चिंता छोड़ ड्यूटी कर सकेंगी महिला पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बच्चों की चिंता छोड़ ड्यूटी कर सकेंगी महिला पुलिसकर्मी
विज्ञापन
कनॉट प्लेस थाने में खुला बच्चों का देखभाल केंद्र, खेलने-पढ़ने और आराम करने की भी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पुलिस की नौकरी में कई बार महिला पुलिसकर्मियों को लंबे समय तक ड्यूटी करनी पड़ती है। कभी अचानक किसी आपात स्थिति में भी घर से निकलना पड़ता है। ऐसे में छोटे बच्चों को घर पर छोड़ने और उनकी देखभाल की चिंता बनी रहती है। महिला पुलिसकर्मियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए नई दिल्ली जिला पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में बच्चों की देखभाल के लिए एक विशेष केंद्र शुरू किया है। अब वे ड्यूटी के दौरान अपने बच्चों को यहां रख सकेंगी और निश्चिंत होकर काम कर सकेंगी।
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आरंभा-ए न्यू बिगिनिंग नाम के इस केंद्र का उद्घाटन शनिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया। यहां बच्चों के खेलने के लिए अलग जगह बनाई गई है। उनके लिए खिलौने, खेल और पढ़ने की किताबें भी रखी गई हैं।