फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women has taken over the reins of the langar on the Ghazipur border

किसान आंदोलनः गाजीपुर बॉर्डर पर नारी शक्ति ने संभाल रखी है लंगर की बागडोर

Sun, 03 Jan 2021 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Jan 2021 05:33 AM IST
विज्ञापन
Women has taken over the reins of the langar on the Ghazipur border
सेवाभाव... - फोटो : amar ujala

महीने भर से लगभग दो दर्जन महिलाएं अपने घर-बार, काम-काज से दूर गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में सेवादारी कर रही हैं। वे खुश हैं कि किसान आंदोलन ने उन्हें एक साथ सेवा करने का मौका दिया है। नारीशक्ति ने यहां पर लंगर बनाने की जिम्मेदारी संभाल रखी है।

विज्ञापन

 
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर और गाजियाबाद से प्रतिदिन यह महिलाएं अपने घर का कामकाज पूरा कर सुबह गाजीपुर बॉर्डर पहुंच जाती हैं। इसके बाद सब्जियां धुलने, काटने, मसाले तैयार करने,आटा गूथ कर तैयार कराने के काम में लग जाती हैं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहता है। यहां कब आना है, कितनी देर तक सेवा करना है, यह सब महिलाएं स्वयं तय करती हैं। 
विज्ञापन


बीच-बीच में भी महिलाएं यहां पहुंचती रहती हैं तो जिन्हें कई घंटे सेवा करते हो गया होता हैं, वह अपने घर चली जाती हैं। इस तरह यहां सेवा का क्रम निरंतर जारी रहता है। रोजाना हजारों लोग यहां लंगर खाते हैं। लंगर तैयार कराने की जिम्मेदारी इन्हीं महिलाओं के कंधों पर है। सेवा कर रही इन महिलाओं में कोई फैशन डिजाइनर है, तो कोई शिक्षक हैं। अधिकतर अपने घर की मुखिया हैं, जिन्होंने किसान आंदोलन में भी मोर्चा संभाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंसेवा दे रहीं महिलाओं ने साझा की मन की बात
 हम अपना परिवार संभालते हैं, महीने भर से किसान आंदोलन में नया परिवार बन गया है। यहां सेवा कर अलग अलग जगह की महिलाएं एक दूसरे से जुड़ गई हैं - जसबीर कौर, गाजियाबाद

 हमने बचपन से सेवा भाव सीखा है, यहां भी वही कर रहे हैं। वैसे तो फैशन डिजाइनिंग करते हैं, लेकिन मौजूदा समय मेरे लिए किसानों की सेवा ही सबसे महत्वपूर्ण है - दलजीत सिद्घू घई,
लक्ष्मी नगर

मैं तो बस सरकार से इतना ही कहना चाहती हूं कि किसानों की बात मानें और उन्हें उनका हक दे दें, अब बहुत हुआ। मोदी जी किसान भी आपके अपने ही हैं - इंदरजीत कौर, गाजियाबाद से


प्रधानमंत्री मोदी जी से कहना है कि वह दोनों आंखों से देखें, केवल उद्योगपतियों से काम नहीं चलेगा, किसानों के भले के बारे में भी उन्हें और उनकी सरकार को सोचना होगा - गुरमिंदर कौर,
लक्ष्मी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed