{"_id":"6a6a0b2696616804330c1f2f","slug":"women-expressed-their-gratitude-to-the-chief-minister-for-the-delhi-lakshmi-yojana-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148158-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
विज्ञापन
एक अगस्त से पोर्टल होगा शुरू, रक्षाबंधन पर पहली किस्त देने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली लक्ष्मी योजना लागू करने के दिशा-निर्देशों को मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को भारी संख्या में महिलाएं दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का नारों और तालियों से स्वागत किया और योजना को महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में खास फैसला बताया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं से किया गया वादा पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। एक अगस्त से दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल शुरू होगा, जिसके माध्यम से पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। सरकार का प्रयास है कि पात्रता सत्यापन पूरा होने के बाद रक्षाबंधन के अवसर पर पहली किस्त जारी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता देने की योजना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने का प्रयास है। सरकार सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक पात्र महिला तक योजना का लाभ पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से पहुंचे।