फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women entrepreneurs meet delhi cm arvind kejriwal, demands releif package

सौ महिला व्यापारियों ने अरविंद केजरीवाल से कहा- हमारी मुश्किल समझो सरकार

Sat, 16 May 2020 08:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 16 May 2020 08:29 PM IST
सार

  • चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री की सौ महिला व्यापारियों ने अरविंद केजरीवाल के सामने रखा विशेष पैकेज देने का प्रस्ताव
  • लॉकडाउन के दौरान घर चलाने के साथ-साथ ठप पड़े बाजार में दुकानों-मकानों के खर्चे भी उठाने पड़ रहे हैं

विज्ञापन
women entrepreneurs meet delhi cm arvind kejriwal, demands releif package
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली की सौ महिला व्यापारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की है। महिला व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण उनका व्यापार पूरी तरह ठप हो चुका है।

इस समय उन्हें बंद प्रतिष्ठानों का किराया चुकाना पड़ रहा है, जबकि आमदनी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। ऐसे में सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए। शनिवार को महिला व्यापारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक में यह सामूहिक निर्णय लिया और अपनी राय से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

विज्ञापन


चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री की महिला शाखा की प्रमुख मालविका साहनी ने कहा कि महिलाओं के लिए घर हो या दफ्तर हर जगह मुश्किलें आती हैं। व्यापार करने के मामले में तो महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान उन्हें घर चलाने के साथ-साथ ठप पड़े बाजार में दुकानों-मकानों के खर्चे भी उठाने पड़ रहे हैं। ऐसे में सरकार के सहयोग के बिना महिला उद्यमियों का जीना मुश्किल है। सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए।


सीटीआई के संयोजक ब्रजेश गोयल ने कहा कि वे महिलाओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे। वे अपील करेंगे कि जितना संभव हो सरकार व्यापार चलाने में उनका सहयोग दे। इसके पहले सौ अन्य व्यापारियों ने भी दिल्ली सरकार से बाजार को जल्द से जल्द खोलने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed