फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women commit suicide in Sangam Vihar at Delhi

संगम विहार में महिला ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 02 Apr 2019 08:30 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 02 Apr 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Women commit suicide in Sangam Vihar at Delhi
Suicide

नई दिल्ली के संगम विहार थाना इलाके में 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे। एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे पुलिस उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने महिला के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया। मायके वाले बबीता के शव को लेकर बदायूं के लिए रवाना हो गए थे।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बबीता (25) और अरविंद (27) की करीब एक वर्ष पहले शादी हुई थी। दोनों बदायूं, यूपी के रहने वाले हैं। अरविंद दिल्ली में गन्ने का रस बेचने वालों को गन्ना सप्लाई करता है। अरविंद मां, छोटे भाई व बबीता के साथ बी-ब्लाक, संगम विहार में किराए पर रहता था। बबीता ने 31 मार्च की शाम कमरे में चुन्नी के जरिए पंखे से फांसी लगा ली। ससुराल वाले गेट को तोड़कर बबीता को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 
विज्ञापन


बदायूं से दिल्ली पहुंचे पिता हरीशंकर व भाई विनीत ने कहा कि बबीता की हत्या की गई है। ससुराल वाले उससे दहेज मांगते थे। अरविंद व ससुराल के अन्य लोग उसे ताना देते थे। इस कारण उसकी बहन खुदकुशी करने को मजबूर हुई। मायके वालों ने मंगलवार सुबह संगम विहार थाने के सामने हंगामा किया। हालांकि, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने मौत का कारण दम घुटना बताया है। बबीता के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। संगम विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed