फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women commission action on minor rape in faridabad

दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग के परिवार को यूं होगी मदद

Fri, 17 Apr 2015 07:21 PM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
Women commission action on minor rape in faridabad

बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को सात माह की अबोध बच्ची से हुए दुष्कर्म की घटना को राज्य महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


आयोग ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठककर घटना की पूरी जानकारी ली और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

ज्ञात हो कि 14 अप्रैल को 23 वर्षीय आकाश नामक आरोपी ने सात माह की बच्ची को उस वक्त हवस का शिकार बना डाला, जब बच्ची की मां ने उसे नानी के पास पहुंचाने के लिए उसे दिया था।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल ने यहां पुलिस उपायुक्त कार्यालय अधिकारियों की बैठक  ली और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत पहुंचाई जाए आर्थिक मदद

Women commission action on minor rape in faridabad

उन्होंने पीड़ित बच्ची व उसके माता-पिता को तुरंत उचित आर्थिक सहायता मुहैया करवाने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज करने को कहा है। उधर, पीड़ित बच्ची दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है।

आयोग की अध्यक्ष ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।

एसडीएम डॉ. प्रियंका सोनी, सहायक पुलिस आयुक्त गजेंद्र कुमार व रामचंद्र राठी, जिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा तथा आयोग की सदस्य चंद्रकांता गनोत्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed