करवाचौथ का व्रत देशभर के कई हिस्सों में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। दिल्ली में सुहागिनों ने चांद देखकर व्रत खोला। सुहागिनों ने सुबह से ही अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा और हाथों में सुंदर मेहंदी रचाई।
त्योहार को लेकर बाजारों में भी जमकर खरीदारी हुई। अपने सजना के लिए सजने का सिलसिला और करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा निभाने के लिए सुहागिनें दिन भर जुटी रहीं।
3 of 5
चांद देखती महिलाएं
- फोटो : ANI
बाजारों में कुछ महिलाएं मेहंदी लगवा रही थी तो कई कंगन, चूडिय़ां व साज-सज्जा का सामान खरीदती नजर आई। व्रत रखने के लिए महिलाओं ने पूजा की थाली खरीदी तो चांद देखने के लिए छलनी भी खरीदी। बाजार में स्टील, पीतल के करवा के साथ पूजा की थाली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
4 of 5
चांद देखती महिलाएं
- फोटो : ANI
विभिन्न मंदिरों और पार्कों में आयोजित सामूहिक पूजा में खासी रौनक दिखाई दी। कई घरों में महिलाओं ने एकत्र होकर कथा सुनी। कथा सुनने के बाद सुहागिनों ने चांद का इंतजार किया। करवाचौथ का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। मंदिर में सामूहिक रूप से करवाचौथ पर पूजा की गई।
5 of 5
चांद देखती महिलाएं
- फोटो : ANI
परंपरा पर आधुनिकता का ऐसा रंग चढ़ा कि त्योहार की खुशियां और ज्यादा बढ़ गईं। शहर के बाजारों, मॉल्स और पार्कों में शादीशुदा जोडे़ एक-दूसरे संग सेल्फी लेते दिखाई दिए। करवाचौथ के पूजन के लिए जुटी महिलाओं के बीच अपने शृंगार को कैमरे में कैद कर लेने की होड़ सी मची रही। वहीं, सखियों संग भी सेल्फी का जमकर आनंद लिया।