फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: चांद का दीदार कर सुहागन महिलाओं ने खोला व्रत, बाजारों में दिनभर दिखी रौनक

Thu, 17 Oct 2019 10:07 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 17 Oct 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
Women celebrate KarwaChauth 2019 in Delhi
चांद देखती महिलाएं - फोटो : ANI

करवाचौथ का व्रत देशभर के कई हिस्सों में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। दिल्ली में सुहागिनों ने चांद देखकर व्रत खोला। सुहागिनों ने सुबह से ही अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा और हाथों में सुंदर मेहंदी रचाई।

Women celebrate KarwaChauth 2019 in Delhi
चांद - फोटो : ANI

त्योहार को लेकर बाजारों में भी जमकर खरीदारी हुई। अपने सजना के लिए सजने का सिलसिला और करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा निभाने के लिए सुहागिनें दिन भर जुटी रहीं। 

Women celebrate KarwaChauth 2019 in Delhi
चांद देखती महिलाएं - फोटो : ANI

बाजारों में कुछ महिलाएं मेहंदी लगवा रही थी तो कई कंगन, चूडिय़ां व साज-सज्जा का सामान खरीदती नजर आई। व्रत रखने के लिए महिलाओं ने पूजा की थाली खरीदी तो चांद देखने के लिए छलनी भी खरीदी। बाजार में स्टील, पीतल के करवा के साथ पूजा की थाली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women celebrate KarwaChauth 2019 in Delhi
चांद देखती महिलाएं - फोटो : ANI

विभिन्न मंदिरों और पार्कों में आयोजित सामूहिक पूजा में खासी रौनक दिखाई दी। कई घरों में महिलाओं ने एकत्र होकर कथा सुनी। कथा सुनने के बाद सुहागिनों ने चांद का इंतजार किया। करवाचौथ का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। मंदिर में सामूहिक रूप से करवाचौथ पर पूजा की गई।

विज्ञापन
Women celebrate KarwaChauth 2019 in Delhi
चांद देखती महिलाएं - फोटो : ANI

परंपरा पर आधुनिकता का ऐसा रंग चढ़ा कि त्योहार की खुशियां और ज्यादा बढ़ गईं। शहर के बाजारों, मॉल्स और पार्कों में शादीशुदा जोडे़ एक-दूसरे संग सेल्फी लेते दिखाई दिए। करवाचौथ के पूजन के लिए जुटी महिलाओं के बीच अपने शृंगार को कैमरे में कैद कर लेने की होड़ सी मची रही। वहीं, सखियों संग भी सेल्फी का जमकर आनंद लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed