{"_id":"5d414cc58ebc3e6cd87825e0","slug":"women-blackmailed-and-abused-for-not-dancing-in-a-colony-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: महिला ने नाचने से मना किया तो लोगों ने की बदसलूकी, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: महिला ने नाचने से मना किया तो लोगों ने की बदसलूकी, दी जान से मारने की धमकी
Wed, 31 Jul 2019 03:00 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 31 Jul 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ग्रेटर नोएडा के पिंक सिटी कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान नाचने से मना कर देने पर महिला के साथ गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पिंक सिटी कॉलोनी के एक मंदिर में मंगलवार को कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें कॉलोनी की एक महिला ने पहले अपनी इच्छा से नृत्य किया। कुछ देर बाद वो बैठ गई, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोग जबरदस्ती उस महिला को दोबारा नाचने को कहने लगे।
विज्ञापन
इस पर महिला ने मना किया, तो जबरदस्ती कर रहे लोग गुस्सा हो गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने महिला को डांस नहीं करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद महिला ने दादरी थाने में मामले की शिकायत कर दी।
विज्ञापन