{"_id":"68309fcef7fd0771860245c6","slug":"women-angry-with-power-cuts-in-muradnagar-created-a-ruckus-at-the-substation-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने सब स्टेशन पर किया हंगामा, भीषण गर्मी में से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने सब स्टेशन पर किया हंगामा, भीषण गर्मी में से जनजीवन प्रभावित
Fri, 23 May 2025 09:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 23 May 2025 09:48 PM IST
सार
मुरादनगर की छह कॉलोनियों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज महिलाओं ने असालतनगर बिजली सब स्टेशन पर हंगामा किया। भीषण गर्मी में बिजली न होने से जनजीवन प्रभावित है, और बिजली विभाग सही जानकारी देने में असमर्थ है।
विज्ञापन
महिलाओं ने असालतनगर स्थित बिजली सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादनगर में तीन दिन से बिजली न आने से नाराज छह कॉलोनियों की महिलाओं ने असालतनगर स्थित बिजली सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि बिजली न आने पर जन जीवन अस्त व्यवस्त हो गया है और भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। राधेश्याम विहार, शिवम विहार, शंकर विहार,असालतनगर, शोभापुर सहित छह कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति तीन दिन से ठप है। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बिजली आने के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
तीन दिन से बिजली आपूर्ति न होने से नाराज कालोनियों की महिला एकत्र होकर शुक्रवार रात असालतनगर स्थित बिजली सब स्टेशन पहुंची और हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली न आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहे। जब तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होगी, तब तक बिजली सब स्टेशन पर रहेंगे। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि फाल्ट ठीक होते ही बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन