{"_id":"da6c9924705be9817acd7c7c4de984ab","slug":"women-and-father-stabbed-accused-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और पिता को चाकू मारा, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और पिता को चाकू मारा, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-पांच में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने एक महिला और उसके पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एनएच-पांच ए ब्लाक निवासी विमला नाम की एक महिला एवं उसके पिता जगदीश अपने घर में बैठे थे। रात को लगभग ९:०० बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार आए बदमाशों ने उन्हें चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद वे धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
बुरी तरह से घायल महिला और उसके पिता को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। महिला आईसीयू में भर्ती है। उसके गले पर चाकू मारा गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल परिसर में घायलों के जानकारों का तांता लग गया। वहां पर विधायक सीमा त्रिखा भी पहुंचीं और लोगों से घटना की जानकारी ली। एनआईटी थाना इंचार्ज के मुताबिक घायलों के बयान के बाद ही पुलिस कुछ कह सकती है। मामले की जांच जारी है कि आखिर हमला क्यों हुआ। विधायक सीमा त्रिखा ने पुलिस को आदेश दिए है कि हमलावरों को पकडऩे के लिए कोई कोताही न हो। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।