फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman who attempted suicide after killing two children arrested in Greater Noida

मां ने दो बच्चों का घोंटा गला: पहले पति से जन्मे थे दोनों मासूम...तीसरे को इसलिए छोड़ा; पुलिस को बताई पूरी वजह

Fri, 22 Nov 2024 02:23 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

UP Crime News Today: पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है और उसके पहले पति साहिल के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना है।

विज्ञापन
Woman who attempted suicide after killing two children arrested in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने 6 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आत्महत्या करने से रोक लिया। पुलिस ने महिला को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

आरोपी महिला सोनम पत्नी सोनू ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोप है कि महिला ने साहिल नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। साहिल से उसके दो बच्चे हुए थे। हालांकि साहिल एक हत्या के मामले में जेल चला गया, जिसके बाद सोनम ने उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसने सोनू नामक युवक के साथ रहना शुरू कर दिया, जिससे उसका एक और बेटा है। हाल ही में साहिल जेल से छूटकर वापस आया और सोनम पर उसके साथ रहने का दबाव बनाने लगा। साहिल ने धमकी दी कि अगर वह उसके पास नहीं आई, तो वह सोनम उसके बच्चों और सोनू की हत्या कर देगा। 

विज्ञापन

इस डर से सोनम ने पहले पति से जन्मे दोनों बच्चों की हत्या कर दी। सोनम ने पुलिस को बताया कि उसने अपने तीसरे बच्चे को इसलिए नहीं मारा क्योंकि वह सोनू का बेटा है और उसे विश्वास था कि सोनू उसकी देखभाल करेगा। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है और साहिल के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना है। वहीं दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed