फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman use to marry for cheating

ठगी के लिए शादी करती थी महिला, गिरफ्तारी के साथ जालसाजी का सामान बरामद

Sat, 28 Nov 2020 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2020 05:31 AM IST
सार

  • चार से ज्यादा शादी कर चुकी है, दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करा वसूलती थी पैसे 
  • सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी
  • सरिता विहार थाने में महिला के खिलाफ 70 से ज्यादा शिकायतें 

विज्ञापन
woman use to marry for cheating
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाली आरोपी महिला ठगी के लिए शादी करती थी। पुलिस का दावा है कि महिला पहले दोस्ती करती थी फिर प्यार करने का बहाना करके शादी कर लेती थी। शादी के बाद दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराकर पैसे वसूलती थी। महिला चार शादी कर चुकी है। हाल ही में जिस व्यक्ति से उसने शादी की थी उसके साथ सिर्फ 14 दिन ही रही। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला के खिलाफ सरिता विहार थाने में ठगी की 70 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। जैसे-जैसे लोगों को पता लग रहा है वैसे-वैसे लोग शिकायत देने सरिता विहार थाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


महिला के कब्जे से तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर व अन्य सामान बरामद हुए हैं। नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगने आने वालों को महिला पुलिस में शिकायत करने की धमकी देती थी। उसने कुछ लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार विशाखा गुलाटी ने अपने 74 वर्षीय पिता के नाम से एक वेबसाइट बना रखी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे लगता था कि अगर कुछ गड़बड़ हुई तो बुजुर्ग पिता को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी।


सरिता विहार थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर ठगी करने वाली विशाखा गुलाटी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। एमबीए डिग्री होल्डर महिला खुद को एसडीएम, सरिता विहार के कार्यालय में तैनात बताती थी। बताया जा रहा है कि महिला 150 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed