फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman sub-inspector committed suicide by hanging herself in Delhi

Delhi: दिल्ली पुलिस की महिला SI ने फंदा लगाकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट; सामने आई ये बड़ी वजह

Fri, 25 Jul 2025 11:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 11:21 PM IST
सार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को रोहिणी सेक्टर-11 में रहने वाली एक महिला उप निरीक्षक के खुदकुशी करने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
Woman sub-inspector committed suicide by hanging herself in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

शाहबाद डेयरी में दिल्ली पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक सविता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सविता का हाल में ही तलाक हुआ था जिसके बाद से वह तनाव में थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सविता रोहिणी सेक्टर-11 के एक किराये के मकान में अपने एक सहयोगी के साथ रहती थी। वह अमन विहार थाने में तैनात थी।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को रोहिणी सेक्टर-11 में रहने वाली एक महिला उप निरीक्षक के खुदकुशी करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि सविता के भाई ने उससे संपर्क करने की कोशिश की। संपर्क नहीं होने पर वह उसके घर आया। उसने खिड़की से उसे फंदे पर लटके देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वह 2021 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थी और 2024 में उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद दंपती के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उनका तलाक हुआ था जिसको लेकर वह काफी परेशान रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी को लेकर हताश होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस महिला उप निरीक्षक के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। परिवार वालों से खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed