फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman slapped son and his mother When there was dispute between children in Greater Noida

पार्क में दबंगई: बच्चों में हुआ विवाद तो महिला ने बेटे और उसकी मां को जड़ा थप्पड़, गाली भी दी; देखें वीडियो

Wed, 18 Dec 2024 09:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 18 Dec 2024 09:27 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 एक बच्चे के झगड़े को लेकर दो परिवारों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। महिला ने एक बच्चे के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बच्चे की मां ने इसका विरोध किया तो महिला ने उसे थप्पड़ मारा और गाली-गलौज की। 
 

विज्ञापन
woman slapped son and his mother When there was dispute between children in Greater Noida
थप्पड़ मारने वाली महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौर सिटी-2 के ओसाल्टी पार्क में एक बच्चे के झगड़े को लेकर दो परिवारों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि पत्नी छह वर्षीय बेटे को बस स्टॉप के पास स्थित ओसाल्टी पार्क में लेकर गई थी। इसी दौरान बेटे का किसी अन्य बच्चे से झगड़ा हो गया। एक बच्चे की मां ने उनके बेटे को अपशब्द कहे और पत्नी के साथ गाली-गलौज एवं हाथापाई की, जब वह मौके पर पहुंचे तो महिला ने उनसे भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इससे पत्नी और बच्चे को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। 

विज्ञापन




मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करती हुई दिखाई दे रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिसरख थाना थाना पुलिस का कहना है कि गौर सिटी-2 में दो बच्चों के बीच में विवाद हुआ था, जिसको लेकर दोनों बच्चों की मां के बीच में विवाद हुआ। इस पर बच्चे की मां की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed