पार्क में बैठी युवती से, नशे में धुत युवकों ने की शर्मनाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के मौरिस नगर स्थित बोंटा पार्क में दोस्त के साथ बैठी 22 वर्षीय डीयू की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत पांच युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की।
शिकायत पर मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने पांचों को मौके पर ही दबोच लिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
मौरिस नगर थाना पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय युवती दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है। शनिवार दोपहर में वह अपने दोस्त के साथ बोंटा पार्क घूमने के लिए गई थी।
फब्तियां कसने के साथ ही शुरू कर दी छेड़छाड़
दोनों युगल पार्क में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पांच युवक वहां पहुंचे और युवती पर फब्तियां कसने लगे। युवती के विरोध करने पर उन लोगों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे।
युवती ने तुरंत 100 नंबर पर इसकी शिकायत की। शिकायत मिलते ही आसपास गश्त कर रहीं तीन पीसीआर वैन मौके पर पहुंच गई और वैन में मौजूद पुलिसकर्मियोें ने पीछा कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया।
जांच में पता चला कि सभी आरोपियों ने शराब पी रखी थी। आरोपियों की पहचान गोकलपुरी निवासी प्रशांत चौधरी, अंकित चौधरी, राहुल कुमार, रोहित कुमार और भारतपुरा निवासी निशांत के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।