फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman sexually harassed on the pretext of job in Delhi

हैवानियत: नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति के दोस्त ने बेटियों को किया अगवा

Mon, 18 Apr 2022 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Apr 2022 12:32 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में एक महिला से हैवानियत का मामला सामने आया है। महिला ने पति के दोस्त और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि आरोपियों ने उसकी तीनों बेटियों को अगवा कर लिया। 

विज्ञापन
Woman sexually harassed on the pretext of job in Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीमापुरी इलाके में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 40 साल की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति के दोस्त समेत तीन आरोपियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसकी तीन नाबालिग बेटियों को भी अगवा कर लिया। 
विज्ञापन


महिला का बयान लेकर सीमापुरी थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, अगवा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी इनाम, टोनी और गुलजार नामक आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहती थी। पति से उसका विवाद चल रहा था। इसलिए करीब पांच साल से वह अपनी तीनों नाबालिग बेटियों के साथ दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में महिला दोस्त के साथ रह रही थी। एक मार्च को वह अपने मायके मुरादाराबाद जाने के लिए घर से आनंद विहार के लिए निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उसे पति का दोस्त इनाम मिल गया। उसने इनाम को आपबीती सुनाई। आरोपी ने उससे कहा कि वह सीमापुरी के पास शहीद नगर में उसे कमरा दिला देगा और नौकरी भी लगवा देगा। पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई। आरोपी ने उसे कमरा दिला दिया। इस बीच चार मार्च को नौकरी दिलवाने की बात कर उसे पुरानी सीमापुरी में बुलाया। वहां इनाम के साथ उसके दोस्त टोनी और गुलजार भी मौजूद थे। 

तीनों ने कमरे में जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगे। उनका कहना था कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगड़ सकती। घटना के बाद वह डर गई और नरेला में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। 

यहां भी आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोपियों ने उससे कहा कि यदि वह चाहती है कि वीडियो डिलीट कर दी जाए तो वह तीनों बच्चियों को लेकर सीमापुरी आ जाए। 25 मार्च को पीड़िता आरोपियों के पास सीमापुरी पहुंची। आरोपियों ने पीड़िता और उसकी बच्चियों को कार में बिठा लिया और कार लेकर चलने लगे। 

आरोपियों ने धक्का देकर पीड़िता को नीचे उतार दिया और तीनों बच्चियों को अगवा कर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि लगातार वह पुलिस के पास जाकर इसकी शिकायत करती रही, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। 15 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने पर मामला दर्ज किया गया। अब पुलिस आरोपी व उसकी तीनों बच्चियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed