{"_id":"5dcc2f4c8ebc3e5b28216e60","slug":"woman-sexual-harassment-by-male-nurse-in-hospital-at-nodia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दादी का इलाज कराने आई महिला से अस्पताल में हैवानियत, पुरुष नर्स ने की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी का इलाज कराने आई महिला से अस्पताल में हैवानियत, पुरुष नर्स ने की दरिंदगी
Wed, 13 Nov 2019 09:59 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्राइवेट अस्पताल में अपनी दादी का इलाज कराने गई महिला से पुरुष नर्स ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले की रहने वाली है और उसकी शादी फरीदाबाद में हुई है। महिला जून 2019 में अपनी दादी का इलाज कराने कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल आई थी।
उसकी दादी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के एक पुरुष नर्स रजत मलिक ने दादी को नींद की गोली दे दी और महिला को नशीली दवा पिला दी। इसके बाद अस्पताल के ही एक कमरे महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
होश में आने के बाद महिला को इसका पता चला। इसके बाद रजत ने अश्लील वीडियो बनाने की बात कही और पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

पीड़िता के मुताबिक, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह दादी को लेकर फरीदाबाद चली गई। चार नवंबर को महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद फरीदाबाद के महिला थाने में शिकायत दी।
फरीदाबाद में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सेक्टर-20 कोतवाली भेज दी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मंगलवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।