फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman's love laughed sleep, the police created a scattering.

युवती के प्यार से पड़ोसियों की उड़ी नींद, पुलिस में मचा हड़कंप

Thu, 30 Jul 2015 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 30 Jul 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
Woman's love laughed sleep, the police created a scattering.

दनकौर कोतवाली के एक गांव से बुधवार रात पुलिस कंट्रोल रूम को ऑनर किलिंग की सूचना दी गई तो पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन


रात भर युवती को तलाशा जाता रहा। रात में पुलिस ने गांव में जाकर परिजनों से बात की तो युवती अपनी बुआ के घर पाई तब जाकर पुलिस की जान में जान आई।

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि युवती दो-तीन बार अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।

इस बात से परिजन खफा थे और बुधवार को ही युवती को उसके पिता अपनी बहन के पास बागपत जिले में छोड़ आए थे। बुधवार को ही युवती के पिता वापस गांव आ गए।

जब सोती हुई मिली युवती

Woman's love laughed sleep, the police created a scattering.

मगर जब पिता के साथ युवती वापस नहीं आई तो पड़ोसियों को लगा कि परिजनों ने युवती को मौत के घाट उतार दिया है। इसी संदेह के चलते पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी की कि गांव के ही एक व्यक्ति पर आशंका व्यक्त की कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी।

ऑनर किलिंग की सूचना पर दनकौर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पहले तो पुलिस को युवती के परिजनों को तलाशने में ही काफी समय लग गया। मगर जब परिजन मिले तो उन्होंने भी युवती के बारे में नहीं बताया।

इससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई। पुलिस ने परिजनों से सख्ती से बात की और युवती के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह अपनी बुआ के घर पर है। दनकौर पुलिस ने बागपत पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना के बारे में बताया।

दनकौर पुलिस की सूचना पर बरगपत पुलिस गांव में युवती की बुआ के घर पर पहुंची तो युवती घर पर ही सोती हुई मिली। इसके बाद जब दनकौर पुलिस को यह सूचना मिली कि युवती अपनी बुआ के घर पर ही सोती हुई मिली तो जान में जान आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed