फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman reached high court because of a man

थानेदार के खिलाफ महिला पहुंची हाईकोर्ट, जानें वजह

Mon, 06 Jul 2015 01:30 PM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
woman reached high court because of a man

मोती नगर के पूर्व थानाध्यक्ष के खिलाफ विवाहित होने के बावजूद फर्जी तरीके से दूसरा विवाह करने और जान से मारने की धमकियां देने के मामले में पीड़ित महिला ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


अदालत ने याचिका पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है। न्यायमूर्ति एसपी गर्ग ने मामले में निचली अदालत का रिकॉर्ड तलब करते हुए सुनवाई 13 जुलाई तय कर दी।

दिल्ली निवासी 36 वर्षीय महिला ने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें पूर्व थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

लगातार थानेदार करने लगा फोन

woman reached high court because of a man

महिला ने याचिका में आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी काफी प्रभावशाली है और वह उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इसके बावजूद अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया था।

महिला ने याचिका में कहा कि उसका पहले पति से तलाक हो गया था और वह एक अन्य व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। उक्त व्यक्ति ने उससे मारपीट की तो उसने 24 फरवरी 2012 को मोती नगर थाने में शिकायत दी।

बार-बार थाने में जाने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उसने थानाध्यक्ष से मुलाकात की तो वह उसे नियमित फोन करने लगा। थानाध्यक्ष ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ तब रिपोर्ट दर्ज की जब वह विदेश भाग गया था।

इस तरह खुला मामला

woman reached high court because of a man

इसके बाद थानाध्यक्ष उसके घर आने लगा व 4 मार्च 12 को उसके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। उसके मना करने पर वह उसे परेशान करने लगा आखिर उसने 7 जून 12 को विवाह की सहमति दे दी।

एक छोटे समारोह में दोनों ने विवाह कर लिया। इसके बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया औ स्कूल में पिता के नाम पर थानाध्यक्ष का नाम दर्ज करवाया गया।

महिला ने कहा कि इसी बीच उसने पाया कि पुलिस अधिकारी एक महिला से एसएमएस से संपर्क में है और जांच में पता चला कि वह पहले से विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारी उसके घर से चला गया और वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed