{"_id":"630905e116e26b55434ceea5","slug":"woman-professor-accuses-jnu-vc-of-misbehavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU VC: महिला प्रोफेसर ने कुलपति पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, कहा- किया जा रहा प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU VC: महिला प्रोफेसर ने कुलपति पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, कहा- किया जा रहा प्रताड़ित
Fri, 26 Aug 2022 11:11 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:11 PM IST
सार
प्रोफेसर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेएनयू रेक्टर पद संभालने के बाद उनके विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार व कुलपति शांति श्री डी. पंडित ने प्रताड़ित किया है। प्रोफेसर का कहना है कि वह आठ माह से भी अधिक की गर्भवती हैं। इसके बाद भी उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
जेएनयू की नई कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडी की महिला प्रोफेसर ने अपनी सहयोगी और विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। प्रोफेसर का कहना है कि उन्हें व उनकी पति को लगातार धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रोफेसर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेएनयू रेक्टर पद संभालने के बाद उनके विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार व कुलपति शांति श्री डी. पंडित ने प्रताड़ित किया है। प्रोफेसर का कहना है कि वह आठ माह से भी अधिक की गर्भवती हैं। इसके बाद भी उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुर्व्यवहार के कराण बीते माह विश्वविद्यालय में उनकी तबीयत खराब हो गई थी। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां वे तीन दिन तक भर्ती रहीं।
विज्ञापन