फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman pilot and her husband thrashed by mob in Dwarka

Delhi: महिला पायलट और उसके पति को भीड़ ने पीटा, नाबालिग लड़की को नौकरानी बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप

Wed, 19 Jul 2023 02:12 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Jul 2023 02:12 PM IST
सार

द्वारका में एक महिला पायलट और उसके पति को 10 वर्षीय लड़की को घरेलू सहायिका के रूप में नियुक्त करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में भीड़ ने पीटा है।

विज्ञापन
Woman pilot and her husband thrashed by mob in Dwarka
वायरल वीडियो में मारपीट करती भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के द्वारका में में एक महिला पायलट और उसके पति की पिटाई का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग महिला पायलट और उसके पति की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। उनपर अपने घर पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली बच्ची के साथ बुरी तरह से पिटाई करने का आरोप है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नाबालिग बच्ची के साथ कथित आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई की है। जिससे बच्ची के शरीर पर चोट के निशान हो गए। जब अभिभावकों ने बच्ची को इस हालत में देखा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही भीड़ ने दंपति की पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला पायलट और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही उन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज जांच शुरू की है जिन्होंने महिला पायलट और उसके पति के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, द्वारका में एक महिला पायलट और उसके पति, जो एक एयरलाइन कर्मचारी भी हैं, को 10 वर्षीय लड़की को घरेलू सहायिका के रूप में नियुक्त करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में भीड़ ने पीटा है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है आईपीसी की धारा 323,324,342 और बाल श्रम अधिनियम, 75 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed