फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman murdered in Sector-37 Gurugram

कमरे से आ रही थी बदबू: सड़ी-गली हालत में मिला महिला का शव, 10 दिन पहले अपने रिश्तेदार के साथ आई थी गुरुग्राम

Sun, 15 Jun 2025 06:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Jun 2025 06:58 PM IST
सार

गुरुग्राम के सेक्टर-37 में बंद कमरे से महिला का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक, हत्या तीन-चार दिन पहले हुई है। पुलिस ने दुर्गंध की शिकायत पर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Woman murdered in Sector-37 Gurugram
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-37 थाना क्षेत्र के अंतर्गत खांडसा गांव के एक कमरे में बीते शनिवार की रात करीब 10 बजे गली-सड़ी हालत में महिला का शव बरामद हुआ। कमरे से बदबू आने पर आसपास रहने वाले लोगों ने मकान मालिक को बताया। मकान मालिक ने डायल 112 पर कॉल करके महिला के शव के बारे में पुलिस को सूचित किया। मकान मालिक के बयान पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने साथ रहने वाले युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सेक्टर-37 की पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मृत महिला की पहचान पश्चिम चंपारण (बिहार) के सहरिया गांव निवासी नूर साबा (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और परिवार वालों को सूचित किया। संभावना है कि महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले महिला अपने एक रिश्तेदार के साथ खांडसा में कमरा किराये पर लिया था। महिला के साथ छह साल की एक बच्ची भी थी। 12 जून से कमरा बंद था और महिला के साथ आया युवक भी बच्ची को लेकर गायब है।
विज्ञापन


युवक ने नहीं दिया था आधार कार्ड
10 दिन पहले खांडसा गांव में अपने रिश्तेदार व छह साल की बेटी के साथ आई नूर साबा ने किराये पर कमरा लेते समय अपना आधार कार्ड दिया था, जबकि युवक ने अपना आधार कार्ड नहीं दिया था। ऐसे में मकान मालिक ने युवक का मोबाइल नंबर, नाम व पता लिखकर अपने पास रखा था। इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है कि वह युवक महिला नूर साबा का रिश्ते में क्या लगता था। पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, पुलिस छह साल की बच्ची के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान हो चुकी है। महिला के साथ आए युवक को पकड़ने के लिए एक टीम बिहार गई हुई है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही महिला की मौत होने के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed