{"_id":"620e7aa008b8e26b634268c3","slug":"woman-murdered-after-rape-at-palam-railway-station-accused-beggar-said-after-rape-attacked-with-stones-and-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिखारी बना हैवान: बोला- वो किसी और से बात करती थी, दुष्कर्म के बाद पत्थरों से हमला कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिखारी बना हैवान: बोला- वो किसी और से बात करती थी, दुष्कर्म के बाद पत्थरों से हमला कर मार डाला
Thu, 17 Feb 2022 10:11 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:11 PM IST
सार
आरोपी ने महिला को किसी और शख्स से बात करते देख लिया। इसके बाद उसे गुस्सा आ गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर, रेलवे स्टेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पालम रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने महिला के एक परिचित को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसे शक था कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सोनीपत के कठूरा गांव निवासी सुनील नरवाल है। वह दिव्यांग है और कई साल से पालम रेलवे स्टेशन पर भीख मांगता था। 9 फरवरी को पुलिस को पालम रेलवे स्टेशन से महिला का शव मिला था। उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने जांच के दौरान आस-पास रहने वाले करीब दो सौ लोगों से पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि महिला रेलवे स्टेशन के पास ही भीख मांगकर गुजारा करती थी। महिला का सुनील के साथ मेलजोल था। पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि नौ फरवरी को आरोपी ने महिला को किसी और शख्स से बात करते देख लिया। इसके बाद उसे गुस्सा आ गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसपर पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का साथ साथ दुष्कर्म की धारा जोड़कर मामले की जांच कर रही है।