{"_id":"edc5923582799211e1240a956479a11b","slug":"woman-misleaded-and-married-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से रचाई दूसरी शादी, फिर की दहेज की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से रचाई दूसरी शादी, फिर की दहेज की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 14 Jan 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सुखराली में एक युवती ने युवक पर धोखे से दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद जब उसे पता चला तो उस पर दहेज के लिए दबाव बनाया जाने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता शिल्पा जोशी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल उसकी जान पहचान नीरज सहरावत से हुई थी। नीरज ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। उसने खुद को कुंवारा बताया था।
विज्ञापन
इसी महीने उसने नीरज से शादी कर ली। लेकिन शादी के चंद दिनों बाद पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। जब उसने नीरज से पूछा तो उसने यह बात कबूलने के बजाय उस पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी सुखराली गांव निवासी नीरज सहरावत के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।