फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman misdeed on pretext of getting a job in Palwal

महिला की आपबीती: काम का लालच देकर बुलाया, अकेला देख पीछे हटी तो अंदर खींचा, फिर हथियार दिखाकर उसने लूटी आबरू

Thu, 18 May 2023 03:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 May 2023 03:01 PM IST
सार

आरोप है कि आरोपी ने उसे काम के बहाने बुलाया। महिला जब बताई हुई जगह पर पहुंची तो वहां कोई नहीं थी, बल्कि आरोपी अकेला था। पीड़िता पीछे हटने लगी तो आरोपी ने उसे अंदर खींच लिया।

विज्ञापन
Woman misdeed on pretext of getting a job in Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महिला को नौकरी देने के बहाने सिलाई सेंटर पर बुला लिया और बंदूक दिखाकर दुष्कर्म किया। शहर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्ट रेणू शेखावत के अनुसार एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और पलवल में अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान रहती है। वह अपने बच्चे को जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गई तो उसकी अस्पताल में मोनू नामक युवक से हुई। मोनू ने उसके काम के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसकी नौकरी एक निजी कंपनी में लगी हुई थी, जो अब छूट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि उसका रसूलपुर रोड पर सिलाई सेंटर है, वहां आ जाना काम भी सीख जाएगी और मजदूरी भी मिलेगी। वह आरोपी के कहे पते पर पहुंच गई तो उसे छह-सात दिन काम पर रखा, लेकिन बाद में हटा दिया। पीड़िता का आरोप है कि 16 मई को आरोपी ने उसके पास दोपहर बाद फोन किया कि बाहर से ऑर्डर आया है, जल्दी तैयार करके देने है, जल्दी काम पर आ जा, तुझे आधी झाड़ी मिल जाएगी, यहां अन्य महिला भी काम पर लगी हुई है। 

विज्ञापन

आरोपी के बुलाने पर वह शाम करीब तीन बजे सिलाई केंद्र पर पहुंची तो वहां कोई महिला नहीं थी, बल्कि आरोपी अकेला था। पीड़िता सिलाई केंद्र से पीछे हटने लगी तो आरोपी ने उसे अंदर खींच लिया। आरोप है कि आरोपी ने देशी कट्टा दिखाकर कहा कि यदि शोर मचाया तो जान से मार दूंगा।

उसके बाद हथियार के बल पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनकी टीम दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed