फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman made furore in husband's flats

पति के घर में घुसकर पत्नी ने किया बवाल

Fri, 09 May 2014 12:59 PM IST
Updated Fri, 09 May 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
Woman made furore in husband's flats

ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने अपने पति के फ्लैट में घुसकर जमकर हंगामा किया। महिला अकेले नहीं पूरे परिवार और बच्चों के साथ पति के घर में पहुंची और खूब बवाल मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नोएडा सेक्टर-55 में एक महिला दो बेटी और एक बेटे के साथ रहती है। महिला नोएडा के एक निजी स्कूल में टीचर है।

उसे जब पता चला की उसका पति एक महिला के साथ ग्रेटर नोएडा के सीनियर सिटीजन सोसाइटी में रहता है, तो गुरुवार को महिला बच्चों और रिश्तेदारों के साथ पति के फ्लैट पर पहुंच कर हंगामा किया।

पति, पत्नी और वो के चक्कर में मचा बवाल

Woman made furore in husband's flats

ग्रेटर नोएडा में तलाक दिए बिना दूसरी महिला के साथ रहने पर पति के घर जाकर महिला ने जमकर हंगामा किया। उसे जब पता चला की उसका पति एक महिला के साथ ग्रेटर नोएडा के सीनियर सिटीजन सोसाइटी में रहता है, तो गुरुवार को महिला तब म‌हिला वहां पहुंच गई।

फिर पति के साथ रह रही महिला और रिश्तेदारों के बीच खूब कहासुनी हुई। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे 12 साल पहले तलाक दिया था। तब से वह बच्चों के साथ अलग रह रही है। पति की तरफ से बच्चों के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं दी है।

हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी। उनके रिश्ते का मामला कोर्ट में होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। पुलिस की मदद नहीं मिलने पर महिला ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कासना पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed