पति के घर में घुसकर पत्नी ने किया बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने अपने पति के फ्लैट में घुसकर जमकर हंगामा किया। महिला अकेले नहीं पूरे परिवार और बच्चों के साथ पति के घर में पहुंची और खूब बवाल मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
पुलिस ने बताया कि नोएडा सेक्टर-55 में एक महिला दो बेटी और एक बेटे के साथ रहती है। महिला नोएडा के एक निजी स्कूल में टीचर है।
उसे जब पता चला की उसका पति एक महिला के साथ ग्रेटर नोएडा के सीनियर सिटीजन सोसाइटी में रहता है, तो गुरुवार को महिला बच्चों और रिश्तेदारों के साथ पति के फ्लैट पर पहुंच कर हंगामा किया।
पति, पत्नी और वो के चक्कर में मचा बवाल
ग्रेटर नोएडा में तलाक दिए बिना दूसरी महिला के साथ रहने पर पति के घर जाकर महिला ने जमकर हंगामा किया। उसे जब पता चला की उसका पति एक महिला के साथ ग्रेटर नोएडा के सीनियर सिटीजन
सोसाइटी में रहता है, तो गुरुवार को महिला तब महिला वहां पहुंच गई।
फिर पति के साथ रह रही महिला और
रिश्तेदारों के बीच खूब कहासुनी हुई। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति
ने उसे 12 साल पहले तलाक दिया था। तब से वह बच्चों के साथ अलग रह रही है।
पति की तरफ से बच्चों के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं दी है।
हंगामे की
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में
दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी। उनके रिश्ते का मामला कोर्ट में
होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। पुलिस की मदद नहीं मिलने पर महिला ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कासना पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।