फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman kidnapped newborn in want of child in Delhi

दिल्ली: बच्चे की चाह में महिला ने किया नवजात का अपहरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2019 06:16 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 01 Oct 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped newborn in want of child in Delhi
नवजात शिशु (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

बच्चा न होने पर एक महिला ने अपनी सहेली से बच्चे की देखभाल करने के लिए नवजात को उसकी मां से ले लिया। बच्चा लेते समय महिला ने बच्चे की मां से वादा किया कि वह जब चाहे उससे मिल सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोपी बच्चा लेकर फरार हो गई। शनिवार को आरोपी महिला शादी करने साकेत कोर्ट पहुंची तो इसकी जानकारी बच्चे की मां मिली। कोर्ट में दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो सारी बात पुलिस को बताई गई। पुलिस ने बच्चा गायब करने वाली महिला रूबी खातून (29) को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर रविवार रात को संगम विहार से रूबी के एक जानकार के घर से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने रूबी के जानकार शाह मोहम्मद (30) को भी गिरफ्तार कर लिया। साकेत थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पीड़िता मीनाक्षी और रूबी गुरुग्राम में एक शॉप पर साथ में काम करते थे। दोनों ही संगम विहार में रहती हैं। पिछले दिनों मीनाक्षी गर्भवती हुई तो रूबी ने बताया कि उसके यहां शादी के कई साल बाद भी कोई बच्चा नहीं है। क्या न उसे मिलकर पाला जाए। इसके बदले रूबी ने मीनाक्षी की आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया। वह उसकी मदद करती भी रही। 17 सितंबर को मीनाक्षी ने एक बच्चे को जन्म दिया। रूबी के कहने पर मीनाक्षी ने अपना बच्चा उसे दे दिया। रूबी ने उससे वादा किया था कि वह जब चाहे अपने बच्चे से मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मीनाक्षी ने बच्चा देने के बाद रूबी को कई बार कॉल की तो उसका नंबर बंद आया। वह अपने घर से भी गायब हो गई। मीनाक्षी को चिंता हुई। इस बीच शनिवार को मीनाक्षी को पता चला कि रूबी किसी से शादी करने साकेत कोर्ट पहुंच रही है। मीनाक्षी ने कोर्ट पहुंचकर रूबी को पकड़ लिया और अपना बच्चा वापस मांगा। रूबी ने बच्चा वापस करने से मना कर दिया तो दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।


मामला साकेत थाना पुलिस तक पहुंचा। रूबी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन रविवार को उसकी निशानदेही पर संगम विहार में उसके जानका शाह मोहम्मद के यहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed