फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman inspector suspended for negligence in investigation, report sought in 45 days

Delhi NCR News: जांच में लापरवाही पर महिला इंस्पेक्टर निलंबित, 45 दिन में मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह।
विज्ञापन



नूंह पुलिस विभाग में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए महिला इंस्पेक्टर राजबाला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक पुराने मामले की जांच में लापरवाही सामने आने के बाद की गई है, जो लंबे समय से लंबित चल रही थी।


पुलिस अधीक्षक नूंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न केवल निलंबन के आदेश जारी किए, बल्कि नियमित विभागीय जांच के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही जांच पूरी कर 45 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, राजबाला वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थीं और इससे पहले महिला थाना नूंह की इंचार्ज भी रह चुकी हैं। उनके खिलाफ यह कार्रवाई विभागीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में कमी पाए जाने के चलते की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस कदम को पुलिस विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने और कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed