फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman fought with miscreants to save her gold chain in Bhajanpura Delhi

नारी शक्ति: जांबाजी से महिला बदमाशों का करती रही मुकाबला, चाकू से चार-पांच वार कर आरोपी चेन लेकर फरार

Tue, 04 Oct 2022 11:21 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 04 Oct 2022 11:21 PM IST
सार

चेन लूटने के चक्कर में बदमाश ने पीड़िता अवंतिका (35) के चेहरे समेत शरीर पर चाकू के चार-पांच वार कर दिए। घायल होने के बाद भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी। वह बदमाशों से लोहा रहती। इस बीच बदमाश उसकी चेन लूटने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
Woman fought with miscreants to save her gold chain in Bhajanpura Delhi
महिला पर चाकू से हमला कर चेन लूटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में सोने की चेन लेने के दौरान बदमाशों ने एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के समय महिला का पांच साल का बेटा भी उसके साथ मौजूद था। महिला व उसका बेटा बदमाशों से लोहा रहे।

विज्ञापन


चेन लूटने के चक्कर में बदमाश ने पीड़िता अवंतिका (35) के चेहरे समेत शरीर पर चाकू के चार-पांच वार कर दिए। घायल होने के बाद भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी। वह बदमाशों से लोहा रहती। इस बीच बदमाश उसकी चेन लूटने में कामयाब हो गया। बाद में वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घर के पास हुई वारदात में शोर-शराबा हुआ तो पीड़िता का भाई बाहर निकला।
विज्ञापन


फौरन उसे नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां गंभीर होने पर परिजन उसे गंगाराम अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने लूटपाट, जानलेवा हमला करना समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है, जिसमें महिला बदमाशों से भिड़ती हुई दिख रही है। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अवंतिका रघुवंशी अपने परिवार के साथ गली नंबर-25, गंगोत्री विहार, वेस्ट में रहती है। इसकी ससुराल फरीदाबाद हरियाणा में है। महिला का पति सऊदी अरब में इंजीनियर है और वहीं पर रहता है। एक साल पूर्व तक अवंतिका वहीं पर रहती थी। पिछले साल वह सऊदी अरब से वापस भारत आ गई। यहां उसे बेटे का एडमिशन कराना था। अक्सर अवंतिका अपनी ससुराल से मायके गंगोत्री विहार वेस्ट आती रहती है।

सोमवार शाम को वह अपने पांच साल के बेटे के साथ मायके आ रही थी। मेट्रो से उतरने के बाद अवंतिका साइकिल रिक्शा में सवार हुई। उसके बैठते ही रिक्शा वाले ने किसी को कॉल कर अपनी लोकेशन की जानकारी दी। चालक ने करीब 5.30 बजे अवंतिका को गली नंबर-5, वेस्ट घोंडा के पास उतार दिया। दरअसल उनके मायके के रास्ते की गली संकरी थी। अवंतिका बेटे का हाथ पकड़कर पैदल ही जाने लगी। इस बीच पीछे से आए युवक ने उसके गले पर हाथ मारकर चेन झपटने का प्रयास किया। अवंतिका ने दोनों हाथों से अपनी चेन पकड़ ली।

आरोपी ने चेन छोड़ने के लिए कहा। ऐसा न करने पर आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर पहले उसके गाल पर मारा। इसके बाद कंधे और शरीर के दूसरे हिस्सों पर आरोपी ने कई चाकू मारे।
 इसके बाद भी पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी, वह और उसका बेटा बदमाशों से भिड़े रहे। बदमाश ने अवंतिका के गले से चेन तोड़ ली। इसके बाद वह भागकर दूर खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया।


खून से लथपथ पीड़िता वहीं गिर गई। शोर सुनकर अवंतिका का भाई सत्यवीर वहां पहुंचा। वह फौरन बहन को नजदीकी अस्पताल ले गय, जहां से उसे गंगाराम भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि अवंतिका को सोने की चेन उसके पति ने जन्मदिन पर गिफ्ट दी थी। इसकी वजह से उसे उससे काफी लगाव था। पीड़िता ने रिक्शे वाले पर भी बदमाशों से मिलीभगत की आशंका जताई है। पीड़िता का कहना था कि रिक्शा में बैठते ही उसने किसी को कॉल कर अपनी लोकेशन की जानकारी दी थी। पुलिस रिक्शा वाले की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed