फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman extorted money from a businessman by having physical relations with him In Faridabad

बेड तक आ पहुंची FB की दोस्ती: कॉलेज फ्रेंड बताकर महिला आई करीब, संबंध बनाकर की ऐसी डिमांड, 3 साल तक चुकाई कीमत

Mon, 29 May 2023 11:37 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 May 2023 11:37 AM IST
सार

आरोप है कि प्रेम जाल में फंसाने के बाद साल-2020 में महिला ने एक दिन युवक को नोएडा बुलाया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। धीरे-धीरे महिला ने अलग-अलग काम के लिए पैसों की मांग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Woman extorted money from a businessman by having physical relations with him In Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरीदाबाद में फेसबुक से हुई महिला से जान-पहचान को आगे बढ़ाना एक कारोबारी को महंगा पड़ गया। महिला ने कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर दो करोड़ रुपये ठग लिए। कारोबारी काफी समय से महिला को पैसे दे रहा था। आरोपी की मांग बढ़ती रही और बात पांच करोड़ तक जा पंहुची। पैसे नहीं देने पर आरोपी शनिवार को पीड़ित की सेक्टर-6 स्थित फैक्टरी में घुस गए और परिवार के साथ मारपीट की। जाते समय आरोपी दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह सेक्टर-14 में वह परिवार के साथ रहते हैं। उनकी सेक्टर-6 में मेटल के काम की एक फैक्टरी है। साल 2020 में कोराना काल के दौरान फेसबुक पर उनकी जान-पहचान ईशा नाम की महिला से हुई। बातों-बातों में महिला ने बताया वह पीड़ित के साथ ही स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल के दोस्तों ने भी बताया कि महिला स्कूल में पढ़ती थी। ईशा ने कहा शादी के बाद वह नोएडा में पति रक्षित के साथ रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साल-2020 में महिला ने एक दिन उसे नोएडा बुलाया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। धीरे-धीरे महिला ने अलग-अलग काम के लिए पैसों की मांग शुरू कर दी। खुद के कारोबार करने की बात कहकर पहले 20 लाख रुपये लिए और फिर मांग बढ़ने लगी। इसके बाद महिला दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे ऐंठने लगी। ईशा के पति रक्षित ने भी इस काम में उसका साथ दिया और धीरे-धीरे उससे दो करोड़ रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन

तीन साल से लगातार कर रहे परेशान
पीड़ित का कहना है कि महिला व उसका पति पिछले तीन साल से उसे परेशान कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उससे फोन पर मामले को रफादफा करने के एवज में पांच करोड़ रुपये मांगे। मना करने पर शनिवार को सेक्टर-6 स्थित फैक्टरी में आकर उसके व पत्नी के साथ मारपीट की।

व्हाट्सएप पर ही होती थी डिमांड

वहीं पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पैसों की मांग व्हाट्सएप पर ही करते थे। तीन साल से पैसे देकर वह मानसिक रूप से काफी तनाव में आया गया था। पांच करोड़ मांगने के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने पूरा मामला समझने के बाद केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला व पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed