फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman drags her molestor by hairs to police station

बालों से घसीट कर थाने ले गई बहादुर महिला

Mon, 10 Aug 2015 10:05 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
woman drags her molestor by hairs to police station

दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जार रहे ऑपरेशन शिष्टाचार का असर इन दिनों इतनी तेजी से दिख रहा है कि, दिल्ली की युवतियां और महिलाएं अब मनचलों से डरने के बजाए उनसे लोहा ले रही और उन्हें जेल भिजवा रही हैं।

विज्ञापन


जहां एक ओर दिल्ली की एक छात्रा ने मोबाइल छीनने वाले को पुलिस के हवाले करवाया। वहीं दूसरी तरफ एक डीटीसी बस में यात्रा कर रही एक महिला ने न सिर्फ एक मनचले की पिटाई की, बल्कि उसे बालों से खींचकर पुलिस स्टेशन भी ले गई।
विज्ञापन


उक्त महिला उसे खींचकर थाने ले गई और उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई। ये सारा मंजर उसी बस में सवार एक अन्य यात्री ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

बस खाली होने पर भी सोनिया के ऊपर चढ़ रहा था मनचला

woman drags her molestor by hairs to police station

बात बृहस्पतिवार की है, जब सोनिया (बदला हुआ नाम) बस से सिविल लाइन्स जा रही थी। सीट ना मिलने की वजह से सोनिया खड़ी होकर जा रही थी कि गफ्फार नाम का एक आदमी उसके पीछे आकर खड़ा हो गया और उसे छूने लगा।

पहले तो महिला ने उसे इसलिए छोड़ दिया कि शायद गलती से हाथ लग गया हो, लेकिन वो आदमी दोबारा उस पर गिरने लगा। तब सोनिया ने उसका बाल खिंचा और जोर से एक किक मारा।

सोनिया के ऐसा करने पर उसने अपनी गलती पूछी। तब उसने गफ्फार से पूछा कि जब बस लगभग काली ही है तो वो उस पर क्यों गिर रहा है।

बहादुर महिला ने किया कमाल

woman drags her molestor by hairs to police station

ये पूरे घटना की एक सहयात्री ने वीडियो बना ली, जिसमें दिख रहा है कि महिला ने उसका कॉलर मजबूती से पकड़ रखा है ‌क्योंकि वो मनचला भागने की कोशिश कर रहा था।


ये सब देखकर बस में बैठे लोग खड़े होकर देखने लगे कि आखिर हो क्या रहा। तब सोनिया ने ड्राइवर से बस रोकने को कहा और गफ्फार को बालों से ‌खींचती हुई तिमारपुर पुलिस स्टेशन ले गई व उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।

डीसीपी नॉर्थ मधुर वर्मा ने सोनिया की तारीफ करते हुए कहा कि उसने गफ्फार को थाने लाकर बहुत हिम्मत का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed