फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   woman doctor blaims husband for sending obscene mails

'मेरा पति लोगों को इतने अश्लील मेल भेजता है कि समाज में मेरा जीना मुश्किल हो गया है'

Mon, 31 Oct 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 31 Oct 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
woman doctor blaims husband for sending obscene mails

दिल्ली की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने पति पर अश्लील मैसेज और मेल भेजने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पति के खिलाफ ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली महिला पेशे से डॉक्टर है। उसकी ससुराल फरीदाबाद में ही है। महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसके पति आंशुमन ने  बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने के लिए कभी अपनी आईडी तो कभी फर्जी आईडी बनाकर दोस्तों और रिश्तेदारों को मेल भेजता है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि मेल इतनी गंदी होती है कि उसका समाज में रहना, नौकरी करना और रिश्तेदारों के बीच उठना बैठना मुश्किल हो गया है। महिला डॉक्टर की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी मुंशीराम का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला डॉक्टर ने पहले ही दहेज उत्पीड़न का केस दायर कर रखा है। अश्लील मेल भेजने के मामले में भी ऐसा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है जिसमें पति का हाथ हो। फिर भी आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed