{"_id":"ac8b10d0bd3eafbc0fb8b67db52b97ba","slug":"woman-died-of-doctor-avoidance-after-delivery-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की अनदेखी से प्रसव के बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की अनदेखी से प्रसव के बाद महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Nov 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में एनएच-तीन स्थित ईएसआई अस्पताल में शनिवार को एक गर्भवती की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की सूचना अस्पताल अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस और अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भेज दिया।
संजय कॉलोनी निवासी जसवंत ने बताया कि शुक्रवार की रात उसकी भाभी कमला को प्रसव पीड़ा होने लगी। रात करीब एक बजे परिजन उसे ईएसआई अस्पताल में ले गए। आरोप है कि रात भर किसी डॉक्टर ने महिला की सुध नहीं ली।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह 11 बजे तक किसी डॉक्टर ने उसकी जांच नहीं की। कमला ने नर्सों की देखरेख में एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों से इलाज की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। थोड़ी देर में ही कमला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर अस्पताल के एमएस (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) डॉ. अरविंद गौतम को बुलाया गया। अधिकारी ने आते ही मामले की सूचना एनएच-तीन पुलिस को दी। परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
पीड़ितों की शिकायत सुनने के बाद डॉ. गौतम ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार लिखित में शिकायत देगा तो मामले की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।