फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman delivers a baby girl at gtb hospital's gate

डॉक्टरों की बेरुखी: अस्पताल के गेट पर डिलिवरी

Tue, 29 Jul 2014 08:36 AM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
woman delivers a baby girl at gtb hospital's gate

राजधानी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों और कर्मियों में संवेदना खत्म होती जा रही है। आपात स्थिति में रविवार रात जीटीबी अस्पताल पहुंची गर्भवती को चिकित्सकों ने भर्ती करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


नतीजतन एक घंटे बाद ही महिला ने अस्पताल के गेट पर नवजात को जन्म दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हर्ष विहार निवासी रामवीर ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह पत्नी रीता (25) को लेकर दिलशाद गार्डेन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल के आपातकालीन विभाग पहुंचे।

विज्ञापन

'पहले अल्ट्रासाउंड कराकर लाओ'

woman delivers a baby girl at gtb hospital's gate

शुरू में वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी पत्नी की स्वास्थ्य जांच की, लेकिन भर्ती करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि पहले इसका अल्ट्रासाउंड करा कर लाओ।

आपात स्थिति में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने की व्यवस्था होती है, लेकिन उन्हें रात के करीब साढ़े नौ बजे बाहर भेजा गया। वह पत्नी को लेकर बाहर निकले, लेकिन रीता दर्द से परेशान थी।

इसी बीच अस्पताल के गेट संख्या पांच के पास रीता ने बच्ची को जन्म दिया।

पुलिस ने किया हस्तक्षेप

woman delivers a baby girl at gtb hospital's gate

रामवीर का आरोप है कि इसके बाद भी जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों स्वस्थ है।

जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.के.जैन ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है। तीन से चार दिन में कमेटी रिपोर्ट सौंप देगी। इसके बाद दोषी चिकित्सक और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed