{"_id":"3bbe3724c9654e697826a4f55ea35763","slug":"woman-dead-in-wedding-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हे को देख रही महिला को लगी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हे को देख रही महिला को लगी गोली, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव में अपने घर की बालकनी से घुड़चढ़ी देख रही एक महिला को फायरिंग के दौरान गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं लग पाई है इसलिए पुलिस ने दूल्हे के पिता के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक खटाना गांव के अशोक राणा के बेटे की शादी सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव में तय हुई थी। तय तारीख के मुताबिक सोमवार को अशोक के बेटे की बारात के लिए गांव से घुड़चड़ी निकाली जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। उसे देख कुछ और लोग भी फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक गोली गांव की एक महिला कामिनी (35) पति राजू उर्फ रवि कुमार को लग गई। गोली कामिनी के माथे पर लगी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीओ दादरी अनुराग सिंह मौके पर गए थे और उन्होंने एक .32 बोर का खोखा बरामद किया है। अभी किसी आरोपी का नाम सामने नहीं आया है। ऐसी दिशा में पुलिस दूल्हे के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा अगर किसी की लाइसेंसी असलहे से महिला की मौत हुई तो उसे निरस्त कराया जाएगा। ग्रामीणों से इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सबक लेने को लोग तैयार नहीं
ग्रेटर नोएडा में शादी-समारोह के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। डीएम-एसएसपी ने शादी-समारोहों में फायरिंग करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है।
आरोपियों पर नहीं होती कार्रवाई
शादी-समारोहों में अकसर फायरिंग करके लोग अपने आप को बड़ा दिखाना चाहते हैं और ऐसे ही हादसा हो जाते हैं। लेकिन आज तक एक भी घटना के आरोप में किसी को कोई सजा नहीं मिली है। जिससे ऐसी घटनाएं दुहराई जाती है। चूंकि हर्ष फायरिंग करने वालों से कोई बाहरी नहीं बल्कि अपने ही मरते हैं।
पिछले पांच साल में हुई कुछ घटनाएं
-सरकपुर गांव में शादी समारोह में चली गोली युवक की मौत
-बिसरख के चौगानपुर में बथर्ड पार्टी में हुई युवक की मौत
-दादरी में शादी समारोह में दूल्हे की गोली लगने से मौत
-दनकौर में शादी के दौरान चली गोली से व्यक्ति की मौत
-बिसरख के एक गांव में बारातियों की गोली से महिला की मौत
-जेवर के एक गांव में शादी में चली गोली से बच्चे की मौत