फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dead body found in room in Noida

Noida: किराये के कमरे में मिला महिला का शव, पति और बच्चे के साथ चार दिन पहले कन्नौज से थी आई; हत्या की आशंका

Wed, 13 Nov 2024 10:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 13 Nov 2024 10:57 PM IST
सार

नोएडा में कमरे में एक महिला का शव मिला है। महिला एक बच्चे और पति के साथ चार दिन पहले कन्नौज से नोएडा आई थी और किराये पर रह रही थी। 
 

विज्ञापन
Woman dead body found in room in Noida
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित छिजारसी गांव में कमरे में एक महिला का शव मिला है। महिला एक बच्चे और पति के साथ चार दिन पहले कन्नौज से नोएडा आई थी और किराये पर रह रही थी। महिला के गले में चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कन्नौज की रहने वाली शिल्पी अपने पति के साथ चार दिन पहले नोएडा आई थी और छिजारसी गांव में कुलदीप शर्मा के मकान में रह रही थी। बुधवार देर शाम को मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि शिल्पी अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला के गले में चोट के निशान हैं। घटना के बाद से पति का पता नहीं चला है। पुलिस ने पति से संपर्क किया है तो वह देर रात तक लौटने की बात बता रहा है। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed