फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman crushed Deputy Secretary working in Finance Ministry with BMW car

दिल्ली में रफ्तार का कहर: BMW कार सवार महिला ने वित्त मंत्रालय उप सचिव को कुचला, मौत; पत्नी का चल रहा इलाज

Sun, 14 Sep 2025 10:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 10:44 PM IST
सार

महिला और उसका पति कैब लेकर घायलों को घटनास्थल से 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित एक अस्पताल ले गए। फिर पुलिस को न्यू लाइफ अस्पताल से नवजोत सिंह के मृत होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके से वाहनों को जब्त कर लिया। 

विज्ञापन
woman crushed Deputy Secretary working in Finance Ministry with BMW car
इसी कार से महिला ने उप सचिव को कुचला - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली कैंट के धौलाकुआं इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह को कुचल दिया। हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। कार को एक महिला चला रही थी। सेंट्रल वर्ज से टकराने बाद कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई और बाइक एक बस से टकरा गई। हादसे के बाद महिला ने अपने पति के साथ घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को कैब से लेकर जीटीबी नगर स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां नवजोत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस कार चला रही महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे धौला कुआं से दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन रोड की ओर ट्रैफिक जाम की सूचना से संबंधित तीन पीसीआर कॉल मिली। दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां एक बीएमडब्ल्यू कार सड़क पर तिरछी खड़ी थी और एक बाइक मेट्रो पिलर संख्या 67 के पास सड़क के डिवाइडर के पास क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार एक महिला चला रही थी, जिसने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और उनकी पत्नी लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पता चला कि कार के सेंट्रल वर्ज से टकराने के कारण अनियंत्रित हुई और बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार बाईं ओर बस से टकरा गए।

इसके बाद महिला और उसका पति कैब लेकर घायलों को घटनास्थल से 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित एक अस्पताल ले गए। फिर पुलिस को न्यू लाइफ अस्पताल से नवजोत सिंह के मृत होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके से वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस अस्पताल पहुंचकर नवजोत सिंह के शव को कब्जे में कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवजोत सिंह भारत सरकार में वित्त मंत्रालय में कार्यरत थे और हरि नगर में रहते थे। उनकी पत्नी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी महिला कार चालक गुरुग्राम के निवासी हैं। पति कारोबारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस का बयान सामने आया
दिल्ली पुलिस ने कहा कि धारा 281/125B/105/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान एफएसएल टीम और अपराध टीम ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल की भी जांच हो रही है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी महिला और उसका पति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वे घोड़े के चमड़े की काठी, सीट, कवर, बेल्ट आदि बनाने का व्यवसाय करते हैं। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed