फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman consumes poisonous reach police station as her husband was held but she died later in noida

पति को किया गिरफ्तार तो जहरीला पदार्थ खाकर थाने पहुंची पत्नी, हुई मौत

Wed, 02 May 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 02 May 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
woman consumes poisonous reach police station as her husband was held but she died later in noida

नोएडा के सेक्टर 49 थाने से मंगलवार सुबह ऐसी घटना सामने आई जिसने सनसनी मचा दी। एक महिला जो अपने पति की गिरफ्तारी के बाद जहरीला पदार्थ खाने के बाद थाने पहुंची उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिलखुवा के रहने वाले सत्तन को सोमवार(30 अप्रैल) को एक गेस्ट हाउस में चोरी के मामले में सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पति की गिरफ्तारी से नाराज पत्नी जहरीला पदार्थ खाकर थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर उसकी तबियत बिगड़ने लगी। ज्यादा तबियत खराब होने पर पुलिस उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला तेजाब जैसा कुछ पीकर थाने पहुंची थी। हालांकि सारी सच्चाई पोस्टमॉर्टम के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस ने बताया कि कविता के पति सत्तन को चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed