फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman committed suicide in delhi

महिला ने फांसी लगाई, सुसाइड में दोस्त को लेकर खोले ऐसे राज, पुलिस भी हैरान

Thu, 10 Jan 2019 11:55 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला ने फांसी लगा ली। मृतका की शिनाख्त अपूर्वा गोस्वामी (28) के रूप में हुई। पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, 
विज्ञापन


जिसमें उसने अपने दोस्त पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर उसे मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। 

पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पति व दोस्त से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, अपूर्वा परिवार के साथ गली नंबर-2, राम नगर में रहती थी। 

परिवार में पति अरुण पांचाल के अलावा अन्य सदस्य हैं। पटेल चेस्ट निवासी अपूर्वा ने 21 जनवरी, 2016 को अरुण से प्रेम विवाह किया था। अपूर्वा के दोस्त का उसके घर आना-जाना था। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परिवार जब सोकर उठा, तो उन्होंने देखा कि अपूर्वा फंदे से लटकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। छानबीन के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ। 

नोट में अपने दोस्त पर परेशान करने का आरोप लगाया, लेकिन वह क्यों परेशान करता था, इसका जिक्र नहीं किया गया है। पुलिस पति व दोस्त से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed