{"_id":"662e4dc144d286637d03a890","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-ghaziabad-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, होटल में सैफ का करती थी काम; नौकरी जाने के बाद तनाव में थी प्रियादास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, होटल में सैफ का करती थी काम; नौकरी जाने के बाद तनाव में थी प्रियादास
Sun, 28 Apr 2024 06:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 28 Apr 2024 06:53 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला एक होटल में सैफ का काम करती थी। उसकी नौकरी चली गई थी, जिससे वह तनाव में थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लोहियानगर में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला होटल में सैफ का काम करती थी, उसकी नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद तनाव में आ गई थी।
विज्ञापन
एसीपी रवि कुमार ने बताया कि महिला की पहचान राधा प्रियादास के रूप में हुई है। वह लोहिया नगर में राकेश के मकान में किराये पर रहती थी। वह मूलरूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थी। शादी होने के बाद गाजियाबाद में रहने लगी थी, लेकिन पति से वह काफी समय से अलग रह रही थी। इस घटना की जानकारी प्रियादास के पिता व परिवार को दे दी है। प्रियादास के साथ काम करने वाले ने बताया कि नौकरी जाने के बाद से वह तनाव में आ गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने उसको नीचे उतार लिया था। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन