{"_id":"672c5f157e377906540ed0c3","slug":"woman-commits-suicide-by-jumping-from-fourth-floor-of-gip-mall-in-noida-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, पति से चल रहा था विवाद; भाई-भाभी ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, पति से चल रहा था विवाद; भाई-भाभी ने बताई ये बात
Thu, 07 Nov 2024 12:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:03 PM IST
सार
नोएडा में जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शादी के बाद पति से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह तनाव में रह रही थी।
विज्ञापन
Suicide demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 38 A में स्थित जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से बुधवार रात एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने फायर एग्जिट गेट की सीढ़ियों से छलांग लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, करावल नगर दिल्ली की रहने वाली आकांक्षा सूद (36) ने जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आकांक्षा के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई-भाभी ने बताया कि वे लोग दिल्ली के रहने वाले हैं। आकांक्षा की शादी वहीं पर हुई थी। नोएडा से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
शादी के 15 दिन बाद महिला का अपने पति से विवाद हो गया था, जिसका तलाक का केस चल रहा था। इस कारण आकांक्षा मानसिक तनाव में रहती थी। इसी के चलते आकांक्षा ने आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रकरण के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया, "कल रात 9:30 बजे के बाद जीआईपी मॉल के गेट नंबर-3 के पास फायर एग्जिट की सीढ़ियों से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के पास मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड से पता चला कि वह करावल नगर की रहने वाली थी। उसके भाई और भाभी ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी और उसका तलाक का केस चल रहा है। वह हमेशा तनाव में रहती थी और उसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।"